सहकारिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का साधन बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक विकास की आधारशिला भी – सीएम धामी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सहकारिता से पर्यटन विकास’ थीम पर आयोजित सहकारिता मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह मेला स्थानीय सहकारी समितियों,स्वयं सहायता समूहों और महिला समूहों के उत्पादों को बड़ा बाज़ार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का साधन है, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक विकास की आधारशिला भी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2025 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है, जिससे इस क्षेत्र की वैश्विक महत्ता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारी आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है। जानकारी दी कि राज्य में 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण हो चुका है, 24 समितियां जन औषधि केंद्र के रूप में काम कर रही हैं, जबकि 640 समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि 800 नए पैक्स बनाए गए हैं और मिलेट मिशन के तहत मंडुवा की MSP बढ़ाई गई है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

उन्होंने कहा कि राज्य में 1.70 लाख महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जो सहकारिता के मजबूत प्रभाव का प्रमाण है।हल्द्वानी में तेजी से बढ़ते विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नेबताया कि कैंसर संस्थान का निर्माण, रिंग रोड एवं बायपास परियोजनाएं, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए भूमि हस्तांतरण, जमरानी बांध, एस्ट्रो पार्क, खेल विश्वविद्यालय, सीवेज–वेस्ट प्रबंधन, बहुमंजिला पार्किंग सहित कई परियोजनाएं तेज गति से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार पहुंचा अस्पताल   

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, अवैध कब्जों पर कार्रवाई और ऑपरेशन कालनेमि जैसे कदमों ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों और समितियों को 16.97 करोड़ रुपये तथा एनआरएलएम समूहों को 75.50 लाख रुपये की सहायता भी प्रदान की।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से हल्द्वानी और पूरे जनपद में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक राम सिंह केड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami inaugurated the Co-operative Fair in Haldwani CM Dhami reached Haldwani CM pushkar singh dhami Co-operation is also a foundation stone of social unity and collective development - CM Dhami Co-operation is not only a means of economic empowerment - CM Dhami Co-operation is not only a means of economic empowerment but also a foundation stone of social unity and collective development - CM Dhami Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज सहकारिता सिर्फ आर्थिक सशक्तिकरण का साधन नहीं -सीएम धामी सामाजिक एकता और सामूहिक विकास की आधारशिला भी सहकारिता - सीएम धामी सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी पहुँचे सीएम धामी हल्द्वानी में सीएम धामी ने किया सहकारिता मेले का उद्घाटन

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More