राज्य में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की दस्तक, पिछले 24 घण्टे में मिले कोरोना के 45 नये संक्रमित

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कोरोना के नए संक्रमितों में फिर से उछाल आया है और संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

मंगलवार चार अप्रैल की शाम तक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 45 नये संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले सोमवार तीन अप्रैल को कोरोना के 30 नए संक्रमित मिले थे। राहत की बात है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 48 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 5 मरीज स्वस्थ हुए वही एक्टिव केस की संख्या 96 पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले में सबसे अधिक 35 नए मरीज मिले हैं जबकि नैनीताल जिले में 6 और हरिद्वार में दो तथा पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिले में एक एक नया मरीज सामने आया है। उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104961 है। इनमें से 100711 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में पांच मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 96 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7756 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 338 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 45 new corona infected found in last 24 hours Corona infection knocks once again in the state Corona news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More