सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पर अदालत ने ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर दिए गए विवादित और आपत्तिजनक भाषा और बयानों केचलते इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद यह आदेश पारित किया गया।पुलिस कार्रवाई के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ज्योति अधिकारी पर कुमाऊं की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। आरोपों के अनुसार, ज्योति ने सार्वजनिक मंच और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए कुमाऊं की महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया साथ ही लोक देवताओं को फर्जी बताकर उनकी आस्था पर सवाल खड़े किए।

इसके अलावा, खुलेआम दराती लहराने का वीडियो भी सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। गुरुवार शाम मुखानी थाना पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि इन बयानों से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी, जिसे देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल ज्योति अधिकारी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार को उनके वकील कोर्ट में बेल के लिए कोशिश कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: controversial social media comment Court sends Jyoti Adhikari to 14 days judicial custody for controversial social media comment crime news Haldwani news Jyoti Adhikari sent to 14 days judicial custody uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक जेल सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More