कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक  न्यायिक हिरासत में भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अगले 14 दिन तक जेल में रहना पड़ेगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को आज अदालत में पेश किया गया था। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अदालत में मौजूद रहीं। केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत में केजरीवाल को ईडी हिरासत में भेजे जाने की अपील की। ईडी ने केजरीवाल की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। ईडी ने कोर्ट के सामने यह भी कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दे रहे हैं। उनसे दस्तावेजों की तस्दीक कराई है। वह जानबूझकर भटका रहे हैं और गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ईडी ने कहा कि केजरीवाल को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रखा जाए और जब दोबारा जरूरत होगी तो उनकी रिमांड मांगी जाएगी। ईडी की तरफ से पेश हुए वकील एएसजी राजू ने कहा कि विजय नायर केजरीवाल के करीबी रहे हैं। केजरीवाल ने पूछताछ में कहा कि नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था। आतिशी को करता था। आतिशी का नाम पहली बार कोर्ट में लिया गया। अदालत में पेशी के लिए पहुंचे केजरीवाल ने मीडियाकर्मियों के सामने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम जो कर रहे हैं वह देश के लिए ठीक नहीं है। केजरीवाल से रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Arvind kejriwal Court sent Kejriwal to judicial custody till April 15 new delhi news

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More