रुद्रप्रयाग। बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल करने के मामले में एक शिक्षक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पांच वर्ष की सजा सुनाई है। शिक्षक को धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज बनाने का दोषी माना गया है। सजा के साथ ही दस हजार का अर्थदंड भी लगाया है। इसके बाद फर्जी शिक्षक को न्याय अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया।
जिला रुद्रप्रयाग में तैनात शिक्षक महेंद्र सिंह ने अपनी बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त की। शिक्षा विभाग के एसआईटी एवं विभागीय आधार पर उक्त शिक्षक की बीएड की डिग्री का सत्यापन कराया गया। जांच चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से कराई गई। जांच में बताया गया कि उक्त शिक्षक के नाम कोई भी बीएड की डिग्री जारी नहीं हुई है।शासन स्तर से एसआईटी जांच भी कराई गई थी। जांच के आधार पर शिक्षाविभाग रुद्रप्रयाग की ओर से शिक्षक महेंद्र सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने धोखाधड़ी का दोषी माना और पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जुर्माना अदा ना करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साथ ही जाली दस्तावेज बनाने पर 2 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 5000 रुपये जुर्माना लगाया।जुर्माना अदा ना करने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावासभुगतना होगा। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]