बुलडोजर सिस्टम के खिलाफ भाकपा माले का धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
लालकुआं। आज कार रोड बिंदुखत्ता चौराहे पर भाकपा माले की ओर से धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। पूरे देश में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ बिंदुखत्ता की जनता एकजुट है और इस सरकार के खिलाफ आंदोलन का रुख अख्तियार किया जा रहा है। उत्तराखंड में जिस तरह श्रीनगर और रामनगर में सरकार का बुलडोजर चला है भाकपा माले उसकी कड़ी निंदा करती है।
 
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्यकमेटी सदस्य कॉमरेड केके बोरा ने कहा कि ये भाजपा सरकार जहां झुग्गी वहां मकान का नारा दे कर सत्ता में आई थी, लेकिन आज हकीकत ठीक इसकी उल्टी है पूरे देश में गरीबों के सर से छत छिनने का काम इस सरकार ने किया है। सरकार गरीबों को उजाड़ कर सारी जमीनों को कॉरपोरेट के हाथों सौंप देना चाहती है। जनता अपनी जमीन बचाने के लिए अपना अधिकार लेने के लिए व्यापक जन आंदोलन के रास्ते जाएंगी।
 
भाकपा माले के नेता कॉमरेड किशन बघरी ने बताया कि पहले से ही ये भाजपा सरकार बुलडोजर से गरीबों को उजाड़ने में लगी थी अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चीजें और जटिल हो गई हैं। ऋषिकेश में पिछले दिनों सरकार जिस तरह खाली पड़ी भूमि के नाम पर लोगों के खेत खलियानों में अपना बोर्ड लगा रही है। जनता को उनकी जमीनों से बेदखल कर रही है ये बहुत ही शर्मनाक है। हम इसका विरोध करते हैं और जहां भी गरीबों को उजाड़ने की कोशिश होगी भाकपा माले मजबूती से इसका विरोध करेगी। हमारी मांग है कि बिंदुखत्ता, ऋषिकेश, रामनगर सहित जनता को उनका अधिकार दें उनको मालिकाना हक दें, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाया जाए। अंकिता भंडारी के हत्यारों को कड़ी सजा मिले। वरना भाजपा सरकार अपनी गद्दी छोड़े अन्यथा जनता जनांदोलन की एकता से सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
 
कार्यक्रम में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य केके बोरा, राज्य कमेटी सदस्य विमला रौथाण, एरिया सचिव पुष्कर दुबड़िया, किशन बघरी, धीरज कुमार, कमल जोशी, निर्मला शाही, त्रिलोक दानू, आनंद दानू, त्रिलोक राम, वीर भद्र भंडारी, अजय पाल, गोपाल गड़िया आदि कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bulldozer system CPI (ML) protest CPI (ML) stages protest against the bulldozer system lalkuan news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बुलडोजर सिस्टम भाकपा माले का धरना प्रदर्शन लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More