साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला को ब्लैकमेल कर ठग लिए 39.91 लाख रुपये  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। साइबर ठगों ने 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ब्लैकमेल कर 39.91 लाख रुपये की ठगी कर दी। ठगों ने पीड़िता को डराया कि उनके और उनके पति के दस्तावेजों से जुड़े बैंक खातों में अवैध लेनदेन हुआ है। महिला की शिकायत पर साइबर अपराध देहरादून थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
 
उषा गुप्ता निवासी फेस-1, नियर बसंत विहार क्लब, इंद्रानगर, देहरादून ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अगस्त 2024 को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक का अधिकारी विवेक शुक्ला बताया। उसने उषा से कहा कि उनके पति की एक पुरानी पॉलिसी से 50 लाख रुपये निकलने हैं। इसके लिए कुछ कानूनी प्रक्रिया और दस्तावेज तैयार करने के नाम पर पैसे जमा करने को कहा। उषा के पति की मृत्यु 17 मार्च 2014 को हो चुकी है, जिसके चलते उन्हें यह बात विश्वसनीय लगी। इसके बाद आरोपियों ने व्हाट्सऐप के जरिए अलग-अलग खातों में रुपये जमा करने के लिए दबाव बनाया। एक अन्य नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी विनय कुमार बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और कोर्ट से क्लीयरेंस लेटर के लिए वकील की फीस के नाम पर पैसे मांगे। तीसरे नंबर से हैदराबाद पुलिस का कर्मचारी बताकर फर्जी सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट के
सर्टिफिकेट भेजे गए। उषा को डराया कि उनके और उनके पति के दस्तावेजों से जुड़े बैंक खातों में अवैध लेनदेन हुआ है। उषा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने विभिन्न बैंकों से 39,91,007 रुपये आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर किए। सबसे बड़ी राशि 8 लाख रुपये 22 अक्टूबर 2024 को कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में ट्रांसफर की गई। साइबर अपराध देहरादून थाने के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: blackmailed an elderly woman and swindled Rs 39.91 lakh cyber thugs Cyber ​​​​thugs blackmailed an elderly woman and swindled Rs 39.91 lakh dehradun news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More