साइबर ठगों ने एनएचपीसी के सेवानिवृत्त प्रबंधक को भयभीत कर हड़प लिए 18 लाख रुपये   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। खटीमा कोतवाली क्षेत्र के बिल्हैरी चकरपुर निवासी एनएचपीसी के सेवानिवृत्त प्रबंधक को साइबर ठगों ने भयभीत कर 18 लाख रुपये हड़प लिए। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं साइबर सेल ने आरोपियों के बैंक खाते में धनराशि होल्ड करा दी है।

बिल्हैरी चकरपुर निवासी अखिलानंद उप्रेती एक वर्ष पहले एनएचपीसी से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 सितंबर को उन्हें फोन पर जानकारी दी गई कि दिल्ली स्थित केनरा बैंक के उनके खाते से मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है। इस आधार पर उनके सभी खातों और संपत्तियों की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जानी बताई गई। कॉल करने वालों ने खुद को ईडी अधिकारी बताते हुए राहुल गुप्ता नामक व्यक्ति को जांच अधिकारी बताया।इसके बाद पीड़ित को व्हाट्सएप पर कथित कोर्ट आदेश और गिरफ्तारी वारंट भेजे गए और अकेले ही बातचीत करने के लिए दबाव बनाया गया। ठगों ने यह कहते हुए भयभीत किया कि उनके सबसे बड़े खाते की जांच सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट से की जाएगी, जिसके लिए उन्हें आरटीजीएस के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर करनी होगी। दबाव में आकर उप्रेती ने 6सितंबर को अपने एसबीआई चकरपुर खाते से 18 लाख रुपये लखनऊ स्थित एक बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जिन नंबरों से संपर्क किया गया था, वे बंद हो गए। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खाते में धनराशि होल्ड करा दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cyber fraud cyber thugs Cyber ​​thugs intimidated retired manager of NHPC and swindled Rs 18 lakh intimidated and swindled Rs 18 lakh retired manager of NHPC rudrapur news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एनएचपीसी के सेवानिवृत्त प्रबंधक भयभीत कर हड़प लिए 18 लाख रुपये रुद्रपुर न्यूज साइबर ठग सायबर ठगी

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More