केदारनाथ से एमआई-17 द्वारा टो कर ले जाया जा रहा क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर गिरा नदी में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुद्रप्रयाग। यहां केदारनाथ में एक क्रिस्टल कंपनी के क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को एमआई द्वारा बांध कर लाते समय खराब हेलीकॉप्टर आसमान से नीचे जा गिरा। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नही हुई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से SDRF रेस्क्यू टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक प्राइवेट कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे एमआई-17 द्वारा टो कर श्री केदारनाथ हेलीपैड से गोचर हेलीपैड के लिए ले जाया जा रहा था। जो बंधा खराब होने के चलते थारू कैंप के पास लिनचोली पैदल मार्ग के रामबाड़ा में नदी में गिर गया।एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य शुरू किया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है। गनीमत यह रही कि जिस समय यह खराब हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरा। उस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। पता चला है कि खराब हेलीकॉप्टर काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अपना सुतंलन खो बैठा था। इससे पहले मई महीने में केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। 

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudraprayag news The damaged helicopter being towed by MI-17 fell into the river The damaged helicopter being towed by MI-17 from Kedarnath fell into the river uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More