हरिद्वार। कपड़ा कारोबारी के घर लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने उसकी बेटी-दामाद और दामाद के भाई को गिरफ्तार किया है। कारोबारी की बेटी ने पति पर लाखों रुपये का कर्जा होने पर चोरी की योजना तैयार की थी। इसके बाद पति के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों के पास से 60 लाख रुपये, जेवर, सप्लीमेंट के डिब्बे और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अंबर तालाब निवासी कपड़ा कारोबारी मोहम्मद सरवर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने उनके पुराने घर में सेंधमारी कर 90 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस का शक कारोबारी की बेटी और उसके दामाद पर गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि कारोबारी की बेटी ने पहले पति से तलाक होने के बाद वर्ष 2023 में घर वालों की मर्जी के बिना अजीम निवासी सती मोहल्ला, रुड़की से शादी की थी। अजीम जिम ट्रेनर है और उसकी बीएसएम चौक के पास सप्लीमेंट की दुकान है। जांच में पता चला कि अजीम को व्यापार में बड़ा घाटा हुआ था जिसके कारण उसने ब्याज पर मोटी रकम ली थी। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को भी थी। इस पर पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि अजीम की पत्नी ने उसे बताया था कि उसके पिता ने गोदाम बेचा है और उन्हें लाखों की रकम मिली है। इसके बाद अजीम ने पत्नी के साथ ससुराल जाकर मदद करने की बात कही थी। इस पर कारोबारी ने मदद करने का भरोसा दिया था लेकिन कारोबारी ने काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई मदद नहीं की। इस बीच कारोबारी की बेटी को शक हुआ कि उसके पिता और भाई उसे गोदाम बेचने पर मिली रकम में से कोई हिस्सा नहीं देंगे। एसएसपी ने बताया कि इस बीच उसने पति के साथ मिलकर पिता के पुराने घर में चोरी करने की योजना बनाई। साथ ही उसने पति को बताया कि उसके पिता पुराने मकान की पहली मंजिल पर अपने रुपये रखते हैं। योजना के मुताबिक दस अप्रैल की दोपहर वह स्कूटी से अपने मायके गई और अजीम ने कार नए पुल गंगनहर पटरी के पास लगा दी। इसके बाद महिला ने अजीम को व्हाट्सएप पर कॉल की और बताया कि उसने पिता से पुराने घर की चाबी ले ली है। इसके बाद अजीम साकेत कॉलोनी में कार लेकर पहुंचा और उसने मकान की चाबी दे दी। इसके बाद अजीम मकान पर गया और रुपयों से भरा बैग निकाल कर अपनी कार में रखकर आईआईटी परिसर में पहुंचा। इसके बाद देर शाम वह कार और बैग लेकर अपने भाई वसीम के पास पहुंचा। जहां उसने कुछ रकम उसे छिपाने के लिए दे दी। इसके बाद बैग लेकर अपने किराये के मकान पर पहुंचा।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 48 लाख रुपये व जेवर बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को सती मोहल्ले में श्मशान घाट के पास बरामद किया गया है। जबकि वसीम को आजाद नगर चौक से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर आजाद नगर चौक स्थित नाई की दुकान से 10लाख रुपये बरामद किए गए हैं। जबकि अजीम की दुकान से 1.60 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि अजीम उसकी पत्नी शिबा और उसके भाई वसीम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अजीम ने पूछताछ में बताया कि चोरी की रकम से उसने कुछ सप्लीमेंट और जेवर खरीदे थे। जबकि कुछ रकम उसने उधारी की चुकाई थी। साथ ही कुछ किस्त कार की चुका दी थी। वहीं पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें दोनों पति-पत्नी कैद हो गए थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले।चेकिंग के दौरान […]