हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत और महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी विजयी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत ने 668 वोट पाकर एक तरफा जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर रहे डीके जोशी ने 249 मत पाए। महासचिव पद पर कांटे के मुकाबले में सौरभ अधिकारी विजयी रहे। महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना बिष्ट ने अपनी प्रतिद्वंद्वी चेतना लटवाल पर भारी मतों से जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील वशिष्ठ ने प्रेम कौशल को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर शुभ्र रस्तोगी ने गुरुवाणी सिंह को हराया।
 
बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 1689 मतदाताओं में से 1112 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। इसमें वन वोट, वन बार के नियम को कड़ाई से लागू किए जाने के लिए सभी अधिवक्ताओं से मतदान से पूर्व शपथपत्र भरवाया गया।मतदान के दौरान लंच समय में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा भी मतदान स्थल पहुंचे। ये सभी न्यायाधीश पूर्व में हाईकोर्ट बार के सदस्य रहे हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली, सलाहकार रविन्द्र बिष्ट, पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी कांडपाल, डॉ महेंद्र पाल सहित चुनाव अधिकारियों की टीम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था में जुटे रहे।मतदान के लिए
उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित सभी जिलों से अधिवक्ता पहुंचे थे।
 
कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार सामान्य सदस्य पद के लिए गौरवपंवार, नीलम गोदियाल, रचित तिवारी, विक्रम धपोला, देवेंद्र सिंह (छोटू), पंकज सेमवाल, सिद्धार्थ सिंह नेगी, स्वलेहा हुसैन (सना) समेत कुल
आठ प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला रहा।वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए छह अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। सौरभ पांडे के नाम वापस लेने के बाद भुवनेश जोशी, मनोज कुमार
शर्मा, निरंजन कुमार भट्ट, शिवांगी गंगवार एवं विश्व प्रकाश बहुगुणा निर्विरोध चुने गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के सामान्य पद के लिए गौरव कांडपाल, उप सचिव (प्रशासन) के पद के लिए विश्वस्त कांडपाल, उपसचिव (प्रेस) के पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अविदित नौलियाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर श्रुति जोशी, कनिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर उन्नति पंत निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
 
चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली के अलावा सलाहकार रवीन्द्र सिंह बिष्ट, कमलेश कुमार तिवारी, राजेश जोशी, भास्कर जोशी, गोपाल के वर्मा, राजकुमार, प्रदीप लोहनी, एसएस चौधरी, डी एस बनकोटी, कौशल साह जगाती, मनीष बिष्ट, सूर्यकान्त मैठाणी, तपन सिंह,विकास उनियाल,मीनाक्षी शर्मा, राघव सिंघल, शीतल सेलवाल, वन्दना मेहरा, रजनी सुप्याल लटवाल, संगीता आदि मौजूद थे।
अध्यक्ष पद के लिए डीसीएस रावत को 668, डीके जोशी को 249, मनीषा भंडारी को 124 व अंजली भार्गव को 53 वोट मिले।
महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी को 436, अक्षय लटवाल को 419 व भूपेन्दर कोरंगा को 246 वोट मिले।
उपाध्यक्ष( सीनियर) पद पर सुशील वशिष्ठ को 570 व प्रेम कौशल को 515,
उपाध्यक्ष महिला पद पर मीना बिष्ट को 723 व चेतना लटवाल को 356 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर सुभ्र रस्तोगी को 346 व गुरबानी सिंह को 241 वोट मिले।
 
जूनियर कार्यकारिणी सदस्य
विक्रम सिंह धपोला 263, देवेन्द्र सिंह छोटू 256, पंकज सेमवाल को 230, श्वेला हुसैन को 227, गौरव पवार को 223, रचित तिवारी को 210, सिद्धार्थ सिंह नेगी को 209, नीलम गोदियाल को 152 वोट मिले।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High Court Bar Association Elections: DCS Rawat wins the post of President and Saurabh Adhikari wins the post of General Secretary Nainital High Court Bar Association elections concluded nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More