रुड़की में एक होटल के कमरे से मिले युवक और युवती के शव

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। जिले के रुड़की क्षेत्र के एक होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिले है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार डबल फाटक स्थित आर्यन होटल में गुरुवार शाम एक युवक और युवती ने कमरा बुक कराया था। शुक्रवार सुबह होटल कर्मचारी कमरे की सफाई के लिए पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। दोपहर 12 बजे चेकआउट का समय बीत जाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल प्रबंधन को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की सहायता से दूसरी चाबी के जरिए कमरे का दरवाजा खोला। अंदर युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने तत्काल दोनों को जांच के लिए देखा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

प्रारंभिक जांच में कीटनाशक पदार्थ सेवन की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान सागर निवासी नाथुखेड़ी के रूप में हुई है, जबकि युवती लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और पारिवारिक असहमति के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

घटनास्थल से पुलिस ने कुछ अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। मामले में सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a hotel room in Roorkee Bodies of a young man and a young woman found in a hotel room in Roorkee bodies of a young man and a young woman found in the room crime news Haridwar/Roorkee News police investigation begins uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कमरे में मिले युवक और युवती के शव क्राइम न्यूज पुलिस जांच शुरू रुड़की स्थित एक होटल का कमरा हरिद्वार/रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More