गन्ने के खेत में मिले शव की शिनाख्त हुई ई रिक्शा चालक के रूप में, ई-रिक्शा, मोबाइल और जेब में पड़ी नकदी गायब  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर में गन्ने के खेत में मिले शव की शिनाख्त हो गई। शव महमदपुर शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद (यूपी) निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ पंकज (35) का निकला। वह पिछले 15 साल से शहर में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। ई-रिक्शा, मोबाइल और जेब में पड़ी नकदी गायब है। उसके शरीर पर पांच चाकुओं के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद उसकी हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

सिडकुल में जे-ब्लॉक के पास गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। एसपी सिटी समेत पंतनगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार शाम जेके सिंह ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि राकेश शहर में ई-रिक्शा चलाता था और परिवार के साथ अटरिया रोड पर किराये के कमरे में रहता था। परिवार में पत्नी मुनीता देवी, तीन साल की बेटी और सात साल का बेटा है। गर्मी की छुट्टियों में सात मई को उसकी पत्नी शाहजहांपुर स्थित अपने मायके चली गई थी। वह अपना ई-रिक्शा अटरिया ढाल पर रहने वाले परिचित जेके सिंह के घर में खड़ा करता था और वहीं चार्जिंग करता था। जेके का कहना है कि वह शनिवार सुबह रिक्शा लेने आया और इसके बाद नहीं लौटा। दोपहर करीब एक बजे उसे सिडकुल ढाल में सिडकुल की ओर यात्रियों को ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। तब से उसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस भी हत्या की बात से इन्कार नहीं कर रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि हत्या की आंशका है। हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body found in sugarcane field identified as e-rickshaw driver e-rickshaw mobile and cash lying in pocket missing rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More