सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी कार में मिला युवक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार में युवक का शव मिला है। ज्ञात हो कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के नजदीक खड़ी कार में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर सीओ और कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद युवक को मृत घोषित किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

मृतक की पहचान बरेली रोड, हल्द्वानी निवासी 45 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

गौरतलब है कि पास ही स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में आज पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम निर्धारित है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Sushila Tiwari Hospital The body of a young man was found in a parked car near Sushila Tiwari Hospital the body of a young man was found in a parked car. Crime News The police sent the body for postmortem uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खड़ी कार में मिला युवक का शव सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More