टांडा के जंगल में संदिग्धावस्था में मिला बिंदुखत्ता निवासी युवक का शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। नगर से सटे टांडा के जंगल में संदिग्धावस्था में बिंदुखत्ता निवासी युवक का शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को चरवाहों ने सूचना दी कि लालकुआं नगर से सटे टांडा के जंगल में डॉरवीं फील्ड के कुछ आगे झाड़ियों के बीच एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो मृतक बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम निवासी नागेंद्र बड़ोला पुत्र किशन सिंह बड़ोला उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने आसपास छानबीन करने के बाद शव का पंचनामा भरकर देर शाम उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। पता चला है कि बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम निवासी पूर्व सैनिक किशन सिंह के इकलौते पुत्र नागेंद्र बड़ोला का 3 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसकी 2 वर्ष की बेटी भी है और दो बहनों के इकलौते भाई नागेंद्र की उम्र वर्तमान में 29 वर्ष है। वह खनन व्यवसाई है, तथा उसका ट्रैक्टर इमलीघाट गेट से रजिस्टर्ड है। आज सुबह 10 बजे के आसपास वह स्कूटी लेकर घर से निकला था कि शाम को उसकी स्कूटी टांडा के घने जंगलों के पास खड़ी दिखाई दी। चरवाहों ने देखा कि स्कूटी से कुछ दूरी पर उसका शव भी झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ है। जिसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक नागेंद्र के शव के पंचनामें की कार्रवाई चल रही है। प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ के खाने से मौत होना लग रहा है। विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगी। फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of Bindukhatta youth found suspiciously in Tanda forest lalkuan news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More