कई दिनों से लापता पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का शव मिला नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बनबसा। 13 दिसंबर से घर से लापता राजकीय महाविद्यालय बनबसा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीश बिष्ट का शारदा नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शनिवार को पुलिस ने फोन सर्विलांस के आधार पर हरीश की खोजबीन करते हुए शव प्राप्त करके पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा गुदमी के तोक भैंसाझाला निवासी राजकीय महाविद्यालय बनबसा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष 22 वर्षीय हरीश सिंह बिष्ट शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे अपने घर भैंसाझाला से स्कूटी लेकर निकला था, लेकिन जब देर शाम तक भी हरीश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद बनबसा थाना पुलिस ने हरीश बिष्ट की खोजबीन शुरू की काफी खोजबिन के बाद शनिवार को गड़ीगोठ पुल से कैनाल जाने वाले मार्ग पर नहर किनारे शिव मंदिर के पास हरीश की स्कूटी खड़ी मिली। जहां पास में ही हरीश भी अचेत अवस्था में जमीन पर उल्टा पड़ा हुआ था। पुलिस ने हरीश को उपचार के लिए उप संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

 

बताते चलें कि अपने परिवार में सबसे बड़े हरीश बिष्ट वर्ष 2022 में बनबसा महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे है। हरीश का एकभाई और दो बहने हैं, पिता राजेंद्र सिंह बिष्ट डेयरी में दूध पहुंचाने काकाम करते हैं। थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि हरीश बिष्ट की संदिग्ध परिस्थित में मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbasa news body found on the canal bank under suspicious circumstances Dead body of former student union president Former student union president missing for several days found on the canal bank under suspicious circumstances missing for several days udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More