17 वर्षीय  नाबालिग की मौत :  संचालिका के खिलाफ मुकदमा के साथ ही अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र बंद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी।यहां लामाचौड़ में अवैध तरीके से संचालित नशा मुक्ति केंद्र से अस्पताल में 15 दिनों से वेंटिलेटर पर भर्ती 17साल के नाबालिग ने दम तोड़ दिया। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने गैरकानूनी तरीके से चल रहे केंद्र को बंद करवा दिया था और संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

मुखानी कोतवाली क्षेत्र के बिठौरिया निवासी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसका 17 साल का बेटा सूखे नशे का आदी हो चुका था। जिस कारण दो महीने पहले बेटे को लामाचौड़ स्थित संकल्प नशा मुक्ति समिति केंद्र में भर्ती कराया था। आरोप है कि 21 अप्रैल को जब वह बेटे से मिलने पहुंचीं तो उसकी हालत सामान्य थी, पर 24 अप्रैल की शाम अचानक केंद्र से कॉल आया कि उनके बेटे की हालत गंभीर है और उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां सिर्फ उनका बेटा वार्ड में भर्ती था।जबकि केंद्र का कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। चिकित्सकों की जांच में किशोर के लीवर और किडनी पर नशे के कारण गहरा असर पाया गया था। हालत नाजुक होने पर नााबलिग को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, जहां 15 दिन तक चलें उपचार के बाद  गुरुवार रात नाबालिग ने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

परिजनों की तहरीर पर पहले ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरीक्षण के बाद नशा मुक्ति केंद्र को बंद करवाने के साथ ही संकल्प नशा मुक्ति केंद्र समिति की संचालिका लामाचौड़ निवासी आयुषी कपिल के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Death of a 17-Year-Old Minor: Illegally Operated De-addiction Center Shut Down; Case Registered Against Proprietor Haldwani news Police Administration Orders Closure of Illicit De-addiction Center uttarakhand news अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नशा केन्द्र की संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस प्रशासन ने करवाया नशा मुक्ति केंद्र को बंद हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More