वैवाहिक युवक से इश्क की सजा मिली मौत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। एक युवक जो पेशे से फोटोग्राफर है ने अपनी प्रेमिका को गंगनहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से गिफ्ट की गई चेन और उसमें लगा पैंडल बरामद कर लिया। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/07/the-womans-honor-was-robbed-by-placing-a-knife-on-her-sons-neck-now-a-case-has-been-registered-on-the-orders-of-the-court/

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूडक़ी के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी रितु तलाकशुदा महिला थी और एलएलबी कर रही थी। एक सितंबर को वह अचानक लापता हो गई तो उसकी मां ने अजय सैनी और बंटी निवासी किशनपुर पर बेटी को गायब करने और उसकी हत्या करने के शक में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद रितु की स्कूटी पीरबाबा कालोनी के पास गंगनहर किनारे लावारिस हालत में बरामद हुई थी। शक के आधार पर पुलिस ने जब फोटोग्राफर अजय से पूछताछ शुरू की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद ने दोनों की कॉल डिटेल निकालने पर पुलिस को सुराग मिले, जिस पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में उसने सच उगल दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि तीन साल से उसके रितु से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ दिनों से उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। क्योंकि आरोपी अजय पहले से ही शादीशुदा था और उसके चार बच्चे भी हैं। लिहाजा वह शादी नहीं करना चाहता था। विगत एक सितंबर को रितु से उसका झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद गुस्से में रितु उसका मोबाइल लेकर अपने घर आ गई थी। इसके बाद अजय उसके घर पहुंचा यहां भी दोनों में खूब झगड़ा हुआ था। उसने रितु को शादी का आश्वासन देकर अपना मोबाइल ले लिया। उसके बाद से ही अजय ने रितु को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। एक सितंबर की शाम को ही उसने रितु को मिलने के लिए पहले कलियर रोड पर बुलाया। जहां से दोनों पीरबाबा कालोनी के पास पहुंचे और गंगनहर की पटरी पर बैठे थे। तभी उसने रितु के गले से चेन छीन ली और उसे गंगनहर में धक्का दे दिया और उसकी स्कूटी को वहीं छोडक़र घर आ गया था। आरोपी की निशानदेही पर गंगनहर से रितु का शव भी बरामद कर कब्जे में लेते हुए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में बिना वैध अनुमति संचालित दो मदरसों को प्रशासन ने किया सील

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]

Read More