टिहरी जिले के ख्यार्सी के 24 ग्राम पंचायतों में सांसारिक कार्यक्रमों के दौरान शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी के आयोजित जिला पंचायत वार्ड-13 ख्यार्सी के 24 ग्राम पंचायतों की बैठक में शादी, मेहंदी, मुंडन, जन्मदिन समेतअन्य कार्यों में शराब के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में क्षेत्र के सभी गांव में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लेते हुए सरकार से क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की भी मांग की गई। कहा कि बैठक का निर्णय का उल्लंघन करने वालों को सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।इंटर कॉलेज क्यारी में जिला पंचायत सदस्य सविता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने शराब के बढ़ते प्रकोप को रोकने की मांग की। बैठक में सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक चेतन नौटियाल ने कहाकि सामाजिक कुरीतियों के कारण शादी, विवाह, मुंडन संस्कार, जन्मदिन पर लोग भारी-भरकम धनराशि खर्च कर शराब पिला रहे हैं। जिस कारण सामाजिक सरोकार पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

गांव में पैसे वाला व्यक्ति के साथही गरीब परिवार की कॉकटेल पार्टी करना मजबूरी बना हुआ है। जबकि युवा पीढ़ी भी नशे के दलदल में फंसती जा रही है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव प्रस्तावित पारित किया गया कि मेहंदी,शादी,दुनेज,चूड़ाकर्म से लेकर जन्मदिन दिवस पर कोई भी परिवार अंग्रेजी,कच्ची शराब,बीयर नहीं पिलाएगा।साथ ही डीजे भी केवल 12 बजे रात तक ही चलेगा। शादी के निमंत्रण पत्र पर मेहंदी हेतु आमंत्रण नहीं देगा और कॉकटेल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी। शादी समारोह में मालाएं पूर्णता बंद और शगुन के रूप में नगद पैसा लिखने की अनुमति होगी। बैठक का फैसला न मानने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।बैठक में केंद्रीय विद्यालय हेतु थत्यूड़ के आसपास में जमीन उपलब्ध करवाने पर सहमति बनी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता देवी, दीक्षा लेखवार, मंजीता देवी, निकिता देवी, पूनम,ममता देवी, सूर्य सिंह पंवार, रिजमोहन रांगड़, अनिल रांगड़ आदि थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A decision has been made to impose a complete ban on serving alcohol during social events in 24 village panchayats of Khyarsi in Tehri district A major decision by 24 village panchayats of Khyarsi in Tehri district Complete ban on serving alcohol during social events Tehri Garhwal News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज टिहरी गढ़वाल न्यूज टिहरी जिले के ख्यार्सी के 24 ग्राम पंचायतो का बड़ा निर्णय सांसारिक कार्यक्रमों के दौरान शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More