देहरादून -दिल्ली एक्सप्रेसवे :14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। देहरादून से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है। 13 हजार करोड़ की लगत से बना रहा Delhi-Dehradun Expressway अब अपने अंतिम चरण में हैं। अप्रैल में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

बताते चलें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो वीकेंड पर देहरादून से दिल्ली का रुख करते हैं। जिस यात्रा में पहले 6 घंटे का समय लगता था, इसके शुरू हो जाने के बाद वे घटकर लगभग 2.5 घंटे तक रह जाएगी। इसके बाद दिल्ली से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट लगभग 98-99 प्रतिशत पूरा हो चुका है।अंतिम चरण का काम साइनेज, टोल इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस सुविधाएं, अभी भी जारी है। एक्प्रेसवे के कुछ हिस्सों को ट्रायल के तौर पर आवाजाही के लिए पहले ही खोल दिया गया था। पीएम मोदी के आधिकारिक उद्घाटन के बाद इसे आम जनता के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

अक्षरधाम, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर होते हुए इस एक्सप्रेसवे से एक रास्ता हरिद्वार की ओर भी निकलेगा। ये रास्ता सीधे चारधाम हाईवे (Chardham highway) से जुड़ेगा। ऐसे में ये एक्सप्रेसवे देहरादून के साथ ही ऋषिकेश, हरिद्वार मसूरी जाने वाले लोगों के लिए भी वरदान सभीत होगा।

ये एक्सप्रेसवे इस वजह से भी खास होगा क्योंकि यह राजाजी टाइगर रिज़र्व और शिवालिक जंगलों से गुजरने वाला 12किलोमीटर लंबा एक वाइल्डलाइफ अंडरपास भी है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि जानवर बिना ट्रैफिक से टकराए सुरक्षित सड़क पार कर सकें। वन क्षेत्र से गुजरने वाले हिस्सों में शोर काम करने के लिए साउंड बैरियर भी लगाए गए हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun-Delhi Expressway: Prime Minister Narendra Modi to Inaugurate on April 14 New Delhi/Dehradun News नई दिल्ली/देहरादून न्यूज

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More