देहरादून पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया गैंगरेप और हत्या मामले के  इनामी आरोपी को 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मसूरी में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या कर फरार हुए 10 हज़ार के इनामी आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा वर्ष 2017 में अपने साथियों के साथ मिल कर मसूरी में महिला के साथ बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फ़रार हो गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को सम्बंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया है। इस जघन्य अपराध के 9 आरोपियों में से 7 को देहरादून पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/10/panicked-by-the-action-of-the-police-slapbaaz-changed-the-tone-of-priyadarshini/

बताते चले कि वर्ष 2017 में पुलिस को एक लावारिस महिला का शव जंगल में मिला था, जिसकी गुमसुदगी पहले से ही दर्ज थी। मृतका के पिता की तहरीर पर थाना मसूरी में धारा 302/201 मुकदमादर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की। मृतका के शव के पास से एक मोबाइल फोन कंपनी इंटेक्स व एक सिम कंपनी आइडिया का प्राप्त हुआ, जिसके बाद जांच में पता चला कि उक्त मोबाइल मृतका का है, और सिम कार्ड विहार के पते पर है। क्योंकि सिम बिहारी मूल के व्यक्ति के नाम से होने के कारण उक्त घटना में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्त्ता को प्रदर्शित कर रहा था। जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि मृतका की अपने ही गांव के एक युवक से जान पहचान थी। जब इस युवक से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो पता चला कि मृत्यु से कुछ समय पूर्व मृतका इस युवक से मिलने देहरादून आई थी। उसके पश्चात मसूरी भट्टा गांव पहुंची जहां पहुंचने पर मृतका द्वारा भट्टा गांव के व्यक्तियों एवं कुछ बिहारी व्यक्तियों के फ़ोन से इस युवक की फोन पर अपने पति के रूप में बात करवाई थी। जिस पर पूछताछ के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ पर आरोपी ठगा मंडल द्वारा बताया गया कि वह उपरोक्त अभियुक्तों के साथ मजदूरी का कार्य कर रहा था। तभी दोपहर के समय महिला फोन पर अपने पति से बात कराने के लिए फोन मांगने के लिए आई। प्रमोद मंडल द्वारा अपने फोन से उक्त महिला की किसी से बात भी कराई गई थी। इसी दौरान मृतका महिला की मजबूरी व लाचारी का फायदा उठाकर हम सभी साथियों ने उक्त महिला को घेर कर उसके साथ बलात्कार किया तथा पता लग जाने के डर से महिला का गला घोट कर हत्या कर दी। महिला की पहचान न हो पाए इसलिए उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसे बुरी तरह खराब करने के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे दूर जंगल में ले जाकर चुन्नी से गले में फंदा डाल कर शव को पेड़ से लटका दिया था। उसके बाद डर के चलते अपना फ़ोन भी फेंक दिया था और यहां से बिहार और उसके बाद नेपाल चला गया। अभी कुछ दिन पहले ही मैं अपनी ससुराल माधोपुर में आया था कि पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dehradun Police arrested the prize accused Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More