दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज काशीपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संरक्षक अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड में ये पांचवां दौरा होगा। उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

केजरीवाल सुबह 11 बजे पंतनगर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। दोपहर 12:30 बजे अरविंद केजरीवाल होटल अनन्या पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे वो यहां महिलाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस संवाद कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे केजरीवाल काशीपुर के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 4:30 बजे हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष युनूस चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ता केजरीवाल का काशीपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा दिल्ली मॉडल अब उत्तराखंड में भी लाया जाएगा। प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। आप के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुंखी विकास करेगा। उन्होंने कहा 2022 में प्रदेश में आप की सरकार बनने जा रही है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More