दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस-वे: निर्माण के बाद दूरी तय करने में लगेगा आधा वक्त  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली-एनसीआर से उतराखंड के मशहूर पयर्टक स्‍थलों पर जाने वाले टूरिस्‍ट्स को कुछ महीनों बाद अपनी पसंदीदा जगह पर ज्‍यादा समय बिताने का ज्‍यादा मौका मिलेगा। क्योंकि दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस-वे के बन जाने पर देहरादून, मंसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे शहरों को जाने में लगने वाले वक्‍त को लगभग आधा कर देगा। दिल्‍ली देहरादून हाइवे का पहला सेक्‍शन अक्षरधाम और कुंडली पलवल एक्‍सप्रेस-वे को जोड़ेगा। दूसरे सेक्‍शन में EPE जंक्‍शन को सहारनपुर से कनेक्‍ट किया जाएगा। इस एक्‍सप्रेस-वे पर अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसकी कुल लंबाई 210 किलोमीटर है। जबकि पुराने रूट से दिल्‍ली से देहरादून की दूरी 250 किलोमीटर है।

दिल्‍ली को देहरादून से जोड़ने वाले इस एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण साल 2024 की शुरूआत में पूरा होने की संभावना है। ये एक्‍सप्रेस-वे दिल्ली को यूपी के बरेली, रुड़की, बागपत, शामली और सहारनपुर से भी जोड़ेगा। अक्षरधाम मंदिर से लेकर गीता कॉलोनी श्मशान घाट तक छह लेन वाला हाइवे पूरी तरह से सतह पर होगा। जिन लोगों को दिल्ली से यूपी या देहरादून जाना है वो लोग शुरुआत से ही हाइवे पर चढ़ जाएंगे। ये रास्ता खुलने के बाद दिल्‍ली से देहरादून की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे तक आ जाएगी। इस रूट से दिल्‍ली-हरिद्वार के सफर में 2 घंटे कम लगेंगे। वहीं दिल्‍ली से ऋषिकेश 3 घंटे में पहुंचना संभव हो सकेगा। इसी तरह अब जहां दिल्‍ली से मंसूरी जाने में 6 घंटे से ज्‍यादा वक्‍त लगता है, वहीं दिल्‍ली देहरादून-एक्‍सप्रेस-वे बनने के बाद दिल्‍ली के अक्षरधाम या गीता कालोनी से केवल 4 घंटे में यह दूरी तय की जा सकेगी। ऐसी भी उम्‍मीद है कि इस एक्सप्रेसवे से अन्‍य एक्‍सप्रेसवेज के लिए कनेक्टिंग प्‍वाइंट्स भी बनाए जाएंगे।इस एक्सप्रेसवे पर कम से कम चार अंडरपास बनाए जा रहे हैं। दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे का दिल्‍ली-गाजियाबाद सेक्‍शन 12 लेन वाला रहेगा। इसके अलावा एक्‍सप्रेसवे में 6 लेन होंगी। इस एक्सप्रेसवे पर चार अंडरपास बनने से यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को रफ्तार मिलेगी, वहीं लोगों को एक्सप्रेसवे पार करने में भी सुविधा होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Delhi-Dehradun Expressway Delhi-Dehradun Expressway: It will take half the time to cover the distance after construction New delhi

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More