नगर निगम सभागार में कवि सम्मेलन के नाम पर लगाये गए युवतियों के अश्लील ठुमके, विडियो वायरल के बाद सख्त कार्यवाही की उठी मांग

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां नगर निगम सभागार में कवि सम्मेलन के नाम पर बुक किए गए  यू-ट्यूबर की बर्थडे पार्टी का आयोजन में युवतियों द्वारा अश्लील डांस किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब स्थानीय लोगो एवं पार्षद द्वारा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गईं है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को “नौ दो ग्यारह” यूट्यूब चैनल के चर्चित यू-ट्यूबर अमजद का जन्मदिन नगर निगम के मंच स्थल पर धूमधाम से मनाया गया। पार्टी में युवक-युवतियों ने डांस किया और अश्लीलता की हदें पार करते हुए सभागार की गरिमा को ठेस पहुंचाई। केक काटने के दौरान उसे एक-दूसरे पर फेंकने जैसी हरकतें भी हुईं, जिससे सभागार में रखी कुर्सियां गंदी हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने कहा कि नगर निगम का सभागार सरकारी संपत्ति है और वहां केवल सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम ही होने चाहिए। इस तरह के निजी और अभद्र आयोजनों के लिए इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

 

विवाद तब और गहरा गया जब यह सामने आया कि वार्ड 1 के पार्षद अमित कुमार के नाम पर यह सभागार “कवि सम्मेलन” के लिए बुक कराया गया था। पार्षद अमित कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें गुमराह किया गया। उन्हें बताया गया था कि एक कवि सम्मेलन आयोजित होना है लेकिन उसकी आड़ में आपत्तिजनक कार्यक्रम कर दिया गया। उन्होंने निगम अधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

 

बताते चलें कि यूट्यूबर अमजद पर तीन महीने पहले भी एक आपत्तिजनक वीडियो मामले में केस दर्ज हो चुका है। अब फिर से विवादों में घिरने के बाद यह मामला प्रशासन केलिए एक नई चुनौती बन गया है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम अपनी संपत्तियों के इस्तेमाल को लेकर कड़े नियम बनाए और भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the video went viral demand for strict action demand for strict action was raised In the name of Kavi Sammelan in the Municipal Corporation auditorium Municipal Corporation auditorium obscene dances of girls in the name of Kavi Sammelan obscene dances of girls were performed Roorkee News uttarakhand news video went viral उत्तराखण्ड न्यूज कवि सम्मेलन के नाम पर युवतियों के अश्लील ठुमके नगर निगम सभागार रुड़की न्यूज विडियो वायरल सख्त कार्यवाही की मांग

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More