फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी पाने के आरोप में पंतनगर विश्वविद्यालय के उप वित्त नियंत्रक बर्खास्त  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे सहायक लेखाकार के पद पर भर्ती होकर उप वित्त नियंत्रक के पद तक पहुंचे सत्य प्रकाश कुरील को विवि के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति के बाद बर्खास्त कर किया गया है। बर्खास्तगी की कार्रवाई मुख्य कार्मिक अधिकारी बीएल फिरमाल की ओर से की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के भी निर्देश दिए गए है।

जानकारी के मुताबिक, सत्य प्रकाश कुरील ने 30 अप्रैल 1998 को पंत विवि में सहायक लेखाकार में कार्यभार ग्रहण किया था। उन्होंने साल 2005 में विवि में सीधी भर्ती से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लेखाधिकारी के एक पद के लिए भी आवेदन किया था। जिसमें उन्होंने किच्छा तहसीलदार की ओर से 6 अप्रैल 2005 को जारी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र संलग्न किया था। नियुक्ति मिलने के बाद उन्होंने 5 सितंबर 2005 को लेखाधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया था। उसके बाद 25 अक्टूबर 2010 को उनकी उप वित्त नियंत्रक के पद पर पदोन्नति हो गई। दिसंबर 2017 में विवि के कुछ कर्मचारियों ने कुरील के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कुलाधिपति (राज्यपाल), कुलपति व निदेशक प्रशासन को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने उनके जाति और निवास प्रमाणपत्र फर्जी बताते हुए उनकी जांच करवाकर नियुक्ति निरस्त करने की मांग की थी। जांच में अन्य राज्य से भी बने निवास व जाति प्रमाणपत्र पाए जाने पर किच्छा तहसीलदार ने 16 फरवरी 2018 को किच्छा तहसील से बने जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया था। मामले में सत्य प्रकाश कुरील ने हाईकोर्ट में शासन के सचिव सोशल वेलफेयर समेत किच्छा एसडीएम, तहसीलदार और पंत विवि को पार्टी बनाकर कोर्ट से स्टे हासिल कर लिया। 5 सालों तक चली सुनवाई के बाद एक हफ्ते पहले जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने स्टे खारिज कर दिया था। जिसके बाद से आरोपी के ऊपर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई थी। सोमवार को कोर्ट के फैसले की काॅपी आते ही विवि प्रशासन ने सत्य प्रकाश कुरील को बर्खास्त करते हुए आरोपी कुरील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Deputy Finance Controller of Pantnagar University sacked for getting job on the basis of fake caste certificate Pantnagar university news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More