स्वयं को दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए हंगामा काट रहे ब्यक्ति की महिला यातायात कर्मी ने निकाली हेकड़ी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां सपरिवार गंगा नहाने आए एक शख्स ने खुद को दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए जमकर हंगामा काटा। घटना कनखल थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा घाट की है। चार धाम यात्रा और गर्मी की छुट्टियों के चलते इन दिनों हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में धर्म नगरी की सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि लोगों को कई घंटे जाम में फंसना पड़ता है जिसे लेकर यातायात पुलिस भी लगातार अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

सोमवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली से नहाने आए एक युवक ने अपनी कार सड़क पर खड़ी कर दी और परिवार के साथ गंगा नहाने चला गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने इस कार का चालान काटना चाहा तो इस युवक ने खुद को दिल्ली की यातायात पुलिस का सिपाही बताते हुए जमकर बवाल काटा। हंगामा बढ़ते देख मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। इस दौरान खुद को दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बताते हुए अमित कुमार नाम के इस युवक ने महिला कांस्टेबल के साथ जमकर अभद्रता की। आखिरकार यातायात पुलिस के आगे इसकी एक ना चली और यातायात पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। यही नहीं यातायात पुलिस की महिला सिपाही की ओर से मामले की लिखित शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। एसपी ट्रैफिक के अनुसार दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों से भी इसकी शिकायत की जायेगी। उधर आश्रम संचालकों ने भी लोगों से सड़क किनारे वाहन ना खड़ा करने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a woman traffic worker who was creating ruckus took out her arrogance Describing herself as a constable of Delhi Police haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन पुलिस के […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More