हल्द्वानी। देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ द्वारा गुरुवार (आज) माल-भाड़ा किराया सूची जारी कर दी गई दी गई है। जो की 15 सितंबर से लागू होगी।
जानकारी देते हुए महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि रेट बढ़ोतरी के निर्णय का प्रस्ताव वर्तमान की स्थिति को देखते हुए सभी जिलों के वाहन स्वामियों ट्रांसपोर्ट स्वामियों की सहमति के बाद ही लाया गया। यह माल -भाड़ा किराया सूची सर्वसम्मति से ही नई दरों के साथ जारी की गई है। जोशी ने कहा कि हमें उम्मीद है वर्तमान परिस्थितियों को देखते गए आम जन भी हमारा सहयोग करेंगे। वही ट्रांसपोर्टर नेता दया किशन शर्मा व कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि वर्तमान में ट्रांसपोर्टर 2022 के माल भाड़ा सूची की अनुसार संचालन कर रहे थे, जिस पर ट्रांसपोर्टर को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा था। आज उसी को देखते हुए समस्त ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को संज्ञान में लेकर महासंघ द्वारा यह नई माल -भाड़ा सूची जारी की गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]