देवीधुरा बग्वाल मेले का उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया विधिवत शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। सुप्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले का आज उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। 8 अगस्त से 19 अगस्त तक 12 दिन तक चलने वाला उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध देवीधुरा बगवाल मेले का मुख्य अतिथि ने शुभारंभ करने के साथ ही मां बाराही के दर्शन व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा सभी जनपदवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए मां वाराही की प्रतिमा भेंट स्वरूप दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए अथितियो का संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा के छात्रो द्वारा स्वास्ति वाचन कर स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज, संस्कृत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य बाजार होते हुए मां वाराही मंदिर तक कलश यात्रा के साथ मनमोहक झांकी निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

इस दौरान वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि माँ वाराही धाम की असीम कृपा से आज मैं यहाँ पहुँचा हूँ। इन्हीं की कृपा से इस जिले का नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जा रहा है। यह चम्पावत जिले का सौभाग्य है कि उन्हीं के द्वारा आज चंपावत जिले का चहुँमुखी विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा प्रदेश के विकास के लिए नित नए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बगवाल मेला राजकीय मेला घोषित किया है निश्चित रूप से इसका संरक्षण भी होगा। चम्पावत जिले के विकास के लिए मुख्य मंत्री के साथ छाया के तौर पर निरंतर कार्य करूँगा और जिले को विकास के क्षेत्र में आगे ले जायेंगे और मन्दिर कमेटी के लिए जितनी अधिक सेवा का मौका मुझे मिलेगा वह की जाएगी। गहतोड़ी ने मेले के आयोजन हेतु 2 लाख 25 हजार रुपये मंदिर कमेटी को प्रदान किए।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया है कि जनपद चंपावत को मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जाएगा और पाँच वर्षों में उत्तराखंड राज्य देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा। अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय ने कहा कि इस मेले को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए हम मिलकर कार्य कर मेले को संपन्न करेंगे। विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी ने अध्यक्ष वन विकास निगम के समक्ष मेले हेतु आर्थिक मदद देने की मांग रखी। पाटी ब्लाक प्रमुख सुमनलता ने मेले में उपस्थित सभी का स्वागत किया और कहा यह हमारा सौभाग्य है कि आज जनपद चंपावत से माननीय मुख्यमंत्री जी विधानसभा उत्तराखंड में अपना प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिनके द्वारा जनपद चंपावत का निरंतर विकास हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

अंत में अध्यक्ष बाराही मंदिर कमेटी खीम सिंह लमगड़िया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मेला मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी पाटी मनीष बिष्ट, मेला अधिकारी/अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भगवत पाटनी, नोडल अधिकारी मुख्यमंती केदार सिंह ब्रजवाल, सतीश पाण्डेय, मोहन सिंह बिष्ट, पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ शास्त्री, भुवन चंद्र जोशी, खाम प्रमुख त्रिलोक सिंह बिष्ट, गंगा सिंह चम्याल, बद्री सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह लमगड़िया डॉ भुवन गहतोड़ी मुकेश कलखुड़िया प्रकाश राय के साथ ही चार खाम सात थोक के पडतीदार गांव से भी काफी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक बिष्ट एवं भुवन चंद्र शास्त्री द्वारा किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chairman champawat news Devidhura Bagwal fair was duly inaugurated by lighting the lamp by Kailash Chandra Gahatodi Uttarakhand Forest Development Corporation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More