नवरात्र के दौरान पांच मंत्रियों की ताजपोशी के साथ होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, 12 दायित्वधारियों की नियुक्ति के भी संकेत

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब धामी कैबिनेट विस्तार का शुभ मुहूर्त नवरात्र के दौरान निकाला गया है और इसी अवधि में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। 

बताते चलें कि राज्य मंत्रिमंडल में पांच पद खाली हैं, जिन पर नए चेहरों की ताजपोशी होनी है। इन पदों के लिए विधायकों के पिछले चार वर्षों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है।इसके अलावा सरकार 12 दायित्वधारियों की नियुक्ति भी कर सकती है, जिससे संगठन और सरकार दोनों को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और जीत की हैट्रिक के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार किया जा रहा है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और कई विधायक मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

बताया जा रहा है कि सरकार और संगठन के बीच आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और नवरात्र के शुभ अवसर पर इसका औपचारिक ऐलान किया जासकता है।विस्तार के दौरान क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि राजनीतिक समीकरण मजबूत किए जा सकें।

वर्तमान में मंत्रिमंडल में पहले से तीन पद खाली थे। इसके अलावा मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद रिक्त हो गए। अब कुल पांच पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी कई बार कैबिनेट विस्तार के संकेत दे चुके हैं।इसके साथ ही सरकार निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नई नियुक्तियां करने की तैयारी में है।पार्टी के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को दायित्वधारी बनाकर संगठन को और मजबूत करने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक, नवरात्र के दौरान ही 12 नए दायित्वधारियों की घोषणा भी की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news marked by the induction of five new ministers; indications also suggest the appointment of 12 office-bearers potentially involving the swearing-in of five ministers and the appointment of 12 office-bearers The Dhami Cabinet expansion will take place during Navratri The Dhami Cabinet is set to undergo an expansion during Navratri uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज नवरात्र के दौरान होगा धामी कैबिनेट का विस्तार पांच मंत्रियों की ताजपोशी और 12 दायित्वधारियों की नियुक्ति भी हो सकेगी

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More