धामी सरकार ने देर शाम यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को किया तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। ये सभी सेवानिवृत्ति के
बाद सेवा विस्तार पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
 
प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। उन्हें अब कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब यूजेवीएनएल महाप्रबंधक यमुना वैली प्रथम डाकपत्थर व पिटकुल के प्रभारी निदेशक परिचालन गजेंद्र सिंह बुदियाल को यूपीसीएल के एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 को दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया था। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।उनकी जगह यूजेवीएनएल महाप्रबंधक भागीरथी वैली, यूजेवीएनएल के प्रभारी निदेशक परिचालन अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
शासन के इसके अलावा यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल को भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। अभी उनकी जगह किसी को कार्यभार नहीं सौंपा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dhami government relieved several officers Dhami government took action including MDs of UPCL and UJVNL Late in the evening several officers uttarakhand news were relieved with immediate effect with immediate effect उत्तराखण्ड न्यूज तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त देहरादून न्यूज धामी सरकार की देर शाम कार्यवाही यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More