डीआईजी कुमाऊँ ने हल्द्वानी में शुरू किया पहला बालमित्र थाना

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। डीआईजी कुमाऊं रेंज ने किया कुमाऊं के प्रथम बाल मित्र थाने का उद्घाटन नीलेश आनंद भरणे (आईपीएस), पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा जनपद नैनीताल के हल्द्वानी परिसर में नवनिर्मित बालमित्र पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया। इस थाने का निर्माण उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप किया गया है। इसका उद्देश्य उन बच्चों पर से मानसिक तनाव को कम करना है जिन्हें किन्हीं कारणों से पुलिस थाना आना पड़ता है। अनजाने में अपनी दिशा से भटक जाने वाले बच्चों को इन थानों के माध्यम से सही दिशा देने के प्रयास किये जायेंगे।
बाल मित्र थाने में एक महिला उपनिरीक्षक दीपा जोशी एवम् एक महिला पुलिस कर्मी की नियुक्ति की गई है तथा बाल आयोग के सदस्य व बेहतर काउंसलर उपलब्ध होंगे। जो कि बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें अपराध से दूर रखने की कोशिश करेंगे। यहां बच्चों की सुविधा और उनके खेलने के लिए झूलों और खिलौनों की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

बच्चो को Good Touch और Bad Touch में अंतर भी समझाया जायेगा।

सहायता हेतु–1098, 112
जिला बाल संरक्षण समिति हल्द्वानी के न०–9756490227
तथा बाल कल्याण समिति न०–9557761277 उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

पुलिस अधिकारियों को किशोर न्याय अधिनियम 2015 (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) के अनुरूप कार्रवाई करने तथा बच्चों के हित में अपनी भूमिका निभानी है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जायेगा कि बच्चों के साथ थानों में मित्रवत व्यवहार किया जायेगा और उनके हितों को प्राथमिकता दी जायेगी।

बाल मित्र थाना के लिए बने हैं 21 मानक : सीआइडी और यूनिसेफ के द्वारा बाल मित्र थाना के लिए 21 मानक बनाये गये हैं।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

उद्घाटन के दौरान प्रीति प्रियदर्शिनी (आईपीएस) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, सर्वेश पवार एएसपी क्षेत्राधिकारी लालकुआं नैनीताल, प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी यातायात,  शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी,  व्योमा जैन महिला एवं बाल विकास अधिकारी जनपद नैनीताल, सुरेंद्र प्रसाद सदस्य जिला बाल संरक्षण इकाई नैनीताल,  विनोद कुमार विमर्श चाइल्ड हेल्पलाइन नैनीताल, अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,  राकेश महरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी,  कैलाश सिंह नेगी निरीक्षक पी०आर०ओ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: DIG Kumaon started the first Balmitra police station in Haldwani nainital news police news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More