नैनीताल। कुमाऊं में दुर्गम एवं सुगम में सेवा पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों की तैनाती में बुधवार आधी रात को फेरबदल किया गया है। डीआईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत की ओर से 1050 पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं। जिसमें निरीक्षक से कांस्टेबल तक सभी शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार 15 निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। जिसमें आठ को पहाड़ से मैदान, पांच को मैदान से पहाड़ और दो पहाड़ से पहाड़ स्थानांतरित हुए है। 29 उपनिरीक्षकों में 17 को पहाड़ से मैदान, 10 को मैदान से पहाड़ और दो को पहाड़ से पहाड़ भेजा गया है। 50 एएसआई में 24 को पहाड़ से मैदान और 26 को मैदान से पहाड़ भेजा है। नागरिक पुलिस के 299 हेड कांस्टेबल में 167 को पहाड़ से मैदान, 132 को मैदान से पहाड़ स्थानांतरित किये गए है। सशस्त्रत्त् पुलिस के 196 हेड कांस्टेबल स्थानांतरित किये गए है। जिसमें 98 को पहाड़ से मैदान और 98 को मैदान से पहाड़ भेजा गया है। नागरिक पुलिस के 461 में से 206 पहाड़ से मैदान और 255 मैदान से पहाड़ भेजे गए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। कप्तान यदि बेहतर हो तो सम्भव ही नहीं कि टीम मैच हार जाये। अभी कप्तान भी वो जो पहले ही अपनी कार्यशैली का परचम लहरा चुके, फिर टीम कैसे पीछे हो सकेगी। यहीं वजह की एक के बाद एक हर क्राइम का तुरंत निस्तारण हो रहा। 30 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से हरी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां कठघरिया चौराहे पर सड़को की खराब हालत को लेकर शुरू हुए धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के बीच तीखी बहस हो गईं, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शांत कराया। दरअसल, कठघरिया चौराहे […]