पंचायती राज विभाग में निदेशक पीसीएस अधिकारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा में मिली पदोन्नति 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड की वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी को आखिरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिल गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने उन्हें 2017 बैच का IAS अधिकारी घोषित करते हुए पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं।

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी निधि यादव को यह पदोन्नति पहले ही 2021 की रिक्ति के आधार पर मिलनी थी, लेकिन उनके खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच के चलते यह प्रक्रिया अटकी रही। उस समय डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक में उनका मामला “सीलबंद लिफाफे” में रखा गया था। निधि यादव पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे, जिस पर विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के बाद विजिलेंस विभाग ने उन्हें क्लीन चिट दे दी, जिससे उनके प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया। क्लीन चिट मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी जरूरी दस्तावेज यूपीएससी और डीओपीटी को भेजे। कई दौर की पत्राचार प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंततः डीओपीटी ने निधि यादव को IAS कैडर में शामिल करने की स्वीकृति दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

 

डीओपीटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निधि यादव को 2017 बैच आवंटित किया गया है। सीनियरिटी के क्रम में वे विनोद गिरि गोस्वामी के बाद रहेंगी। बता दें कि उनके साथ के अन्य पीसीएस अधिकारी पहले ही IAS में पदोन्नत हो चुके थे, जबकि निधि यादव को विजिलेंस जांच के चलते इंतजार करना पड़ा। वर्तमान में निधि यादव पंचायती राज विभाग में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। अब जब उन्हें IAS में पदोन्नति मिल चुकी है, तो संभावना है कि जल्द ही उन्हें नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Director PCS officer in Panchayati Raj Department Director PCS officer in Panchayati Raj Department got promotion in Indian Administrative Service got promotion in Indian Administrative Service Promotion news uttarakhand news Uttarakhand PCS officer उत्तराखण्ड की पीसीएस अधिकारी उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज पंचायती राज विभाग में निदेशक पीसीएस अधिकारी पदोन्नति खबर भारतीय प्रशासनिक सेवा में मिली पदोन्नति

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More