हल्द्वानी। यहांशहर में हुई पहली ही बारिश ने प्रशासन की अव्यवस्था, नाकाम तैयारियों की पोल खोल दी हैं। काठगोदाम के कल्सिया नाला की बात हो, या वर्कशॉप लाइन की। भारी बरसात के कारण सड़क के धंसने की बात हो। इससे साफ़ दिख रहा की इस कार्य की क्या गुणवत्ता हैं। आपदा के प्रति जिला प्रशासन की क्या सोच हैं। यह बात आज प्रेस को जारी बयान में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कही।
विधायक हृदयेश ने प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया हैं कि अभी आपदा आने के आसार और हैं। पिछले वर्ष भी अपादा में 25 मकान बह गए थे, तो इस वर्ष इस प्रकार की क्षति और जानमाल का नुकसान ना हो। प्रशासन को तुरंत जेसीबी लगानी चाहिए। जहाँ पर भी सुरक्षा दीवार टूटी है उसको तुरंत रिपेयर कर आम जनमानस को राहत देनी चाहिए। साथ ही साथ हल्द्वानी को प्रभावित करने वाले दो मुख्य नाले रक्सिया और कल्सिया नाले पर प्रशासन को पैनी नजर रख कर उसमे तुरंत कार्य करना चाहिए, जिससे भारी नुकसान से बचा जा सके। स्टेट बैंक के बगल से गलत तरीक़े से बनी नहर कवरिंग पर भी हम लोगो द्वारा लगातार आवाज़ उठाई गई परंतु आज उसका नुकसान स्थानीय लोगो को झेलना पड़ रहा हैं और स्थानीय लोगो के घरों में जलभराव होना शुरू होने लग गया प्रशासन को इस पर भी गौर कर निराकरण करना चाहिए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]