सारथी फाउंडेशन की बैठक में लक्ष्य निर्धारित कर आगे के कार्यक्रमों पर विचार विमर्श

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता  

हल्द्वानी। बुधवार को सारथी फाउंडेशन समिति की अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद के नेतृत्व में विमल कुंज छोटी मुखानी स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत शिक्षा विभाग अपर निदेशक माध्यमिक डॉ सुषमा सिंह  ने शिक्षा क्षेत्र के विषयों पर  महत्वपूर्ण चर्चा वार्ता कर सभी पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे के कार्यक्रमों पर सभी का मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

बैठक में अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने सभी पदाधिकारियों से आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा वार्ता कर कार्यक्रम तय करते हुए सभी की जिम्मेदारी तय कर सारथी संस्था को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया। संस्था के संयोजक ‌नवीन पन्त ने उपस्थित पदाधिकारियों से दीन दुखियों की सेवा कर सामाजिक कार्यक्रमों पर जोर देते हुए नर सेवा नारायण सेवा का निवेदन किया, तो विभाग के प्रमुख बी डी शर्मा एवं ग्रीस चन्द्र लोहनी जी ने कहां कि किस तरह सरकार की योजनाओं का फायदा जनता को दिलाया जा सकता है कृषि एवं पर्यावरण क्षेत्र में उनकी संस्था कैसे रोजगार देने का कार्य कर रही है ये जानकारी दी। बैठक का संचालन महामंत्री पं मदन मोहन जोशी जी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

इस दौरान समन्वयक दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, सलाहकार जाकिर हुसैन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह सूरी, उमेश सैनी, विभाग प्रमुख बी डी शर्मा, गिरिश चंद्र लोहनी, अतुल नागपाल, यूवा उपाध्यक्ष सरदार रमनदीप सिंह भसीन आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व […]

Read More
उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। छह माह पूर्व बजट उपलब्ध होने के बावजूद राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या 12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज पार्षद प्रीति आर्या ने स्थानीय लोगों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय कार्यप्रणाली पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग : व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बाजार से अतिक्रमण हटाने, घुमंतू ठेले वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अतिरिक्त पार्किंग उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।   व्यापारियों […]

Read More