तहसील हल्द्वानी अंतर्गत दाखिल-खारिज की कार्यवाही नियमानुसार जारी – तहसीलदार हल्द्वानी

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे ने स्पष्ट किया है कि हल्द्वानी अंतर्गत दाखिल-खारिज की कार्यवाही नियमानुसार जारी है और इसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि दाखिल-खारिज के आदेश पारित होने के उपरांत संबंधित प्रविष्टि आर- 6 पंजिका में दर्ज की जाती है। इसके बाद भू-लेख पोर्टल पर डाटा दर्ज कर खतौनी में ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाता है।हालांकि नए भू-लेख पोर्टल के लॉन्च होनेके कारण वर्तमान में कुछ मामलों में ऑनलाइन डाटा अस्थायी रूप से प्रदर्शित नहीं हो पा रहा है। इस तकनीकी समस्या के समाधान के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। तकनीकी विशेषज्ञों से हुई वार्ता में यह जानकारी दी गई है कि शीघ्र ही डाटा ऑनलाइन फेच होने के बाद सभी प्रविष्टियां पोर्टल पर दिखाई देने लगेंगी।
 
तहसीलदार ने बताया कि इस बीच संबंधित पक्षकार आर-6 पंजिका में अंकित आदेश की सत्यापित प्रति तहसील हल्द्वानी के रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की भ्रांति न रखें, सभी कार्य नियमानुसार सुचारु रूप से चल रहे हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Haldwani Tehsil Mutation and transfer of land records proceeding as per rules Mutation and transfer of land records proceeding as per rules in Haldwani Tehsil - Tehsildar Haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तहसील हल्द्वानी दाखिल-खारिज की कार्यवाही नियमानुसार जारी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More