अधिवक्ता के साथ थाने में अभद्रता मामले में जिला बार संघ ने एसएसपी को पत्र भेज आंदोलन की दी चेतावनी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। अधिवक्ता पूरन सिंह बिष्ट के साथ मल्लीताल थाने में हुई अभद्रता के मामले में पुलिस प्रशासन की लगातार चुप्पी पर जिला बार संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। बार संघ ने एसएसपी को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर 10 दिन के भीतर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बार संघ आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

बारसंघ के सचिव दीपक रुवाली ने बताया अधिवक्ता बिष्ट जुलाई में एक शिकायती पत्र लेकर मल्लीताल थाने गए थे जहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि सार्वजनिक रूप से वकीलों की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई। उस समय सीओ सिटी ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, किंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

संघ ने बताया कि अगस्त माह में भी इस संबंध में एसएसपी को ज्ञापन भेजा गया, लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। बार संघ ने पुलिस की कार्यप्रणाली को निंदनीय,पक्षपात पूर्ण और अधिवक्ताओं के सम्मान पर कुठाराघात करार देते हुए कहा कि 10 दिन के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case of misbehavior with a lawyer in the police station District Bar Association sent a letter to the SSP In the case of misbehavior with a lawyer in the police station nainital news the District Bar Association sent a letter to the SSP and warned of agitation uttarakhand news warned of agitation if no action is taken अधिवक्ता के साथ थाने में अभद्रता मामला उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी को भेजा पत्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन चेतावनी जिला बार संघ नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More