जिला कांग्रेस ने एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय तक किया जनाक्रोश रैली का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां जिला कांग्रेस ने एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से शुरुआत कर नैनीताल रोड होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक जनाक्रोश रैली का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। हालांकि पुलिस ने 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर रैली को रोकने की कोशिश की। बावजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैरिकेडिंग को पार किया और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महंगाई, दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओ समेत अनेकों कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेस ने दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, स्थानीय मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली है। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Congress District Congress organized public protest rally from MB Inter College grounds to District Magistrate Camp Office District Magistrate Camp Office Haldwani news MB Inter College grounds public protest rally uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More