कुंवरपुर में अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों पर जिला विकास प्राधिकरण ने लगाई रोक  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को अवैध निर्माणों और अवैध तरीके से काटी जा रही कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए कॉलोनी की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। 

बताते चलें कि प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को गौलापार क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध काटी जा रही कालोनियों की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसपर विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने गौलापार क्षेत्र के कुंवरपुर में अवैध तरीके से बन रही दो कालोनियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सब रजिस्ट्रार हल्द्वानी को खतौनी पर नाम दर्ज किए जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया दूसरी कॉलोनी में निर्माणकर्ता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध ना होने पर गूगल लोकेशन देखने को हल्द्वानी तहसील को पत्राचार कर खसरा नंबर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया कि अवैध निमार्ण पर आगे भी इसी तरह से कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों ही कॉलोनी की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। कार्यवाई के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के अपर सहायक राजेंद्र कुमार, अंकित बोरा, अवर अभियंता रघुवीर भारती, राकेश और मनोज मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Development Authority bans illegal cutting of colonies in Kunwarpur Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More