शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय बागेश्वर आयोजित कर रहा रोजगार मेला  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। युवाओं को रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर देते हुए जिला सेवायोजन कार्यालय, बागेश्वर ने आगामी 9 सितम्बर से रोजगार मेले का आयोजन किया है। उक्त रोजगार मेले में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों का उनकी योग्यता के आधार पर ही चयन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

जिला सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर ने बताया कि जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी व्यावसायिक शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई (फीटर, इलेक्टॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल) तथा डिप्लोमा ( इलेक्टॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल) है, हेतु प्रोडेक्शन ट्रेनीज/ऑपरेटर/असम्बली डिपार्टमेंट/एसएमटी के पदों हेतु क्यूस कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड नोएडा द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 9530/10483/11743 व ओवर टाईम एवं अन्य भत्ते शर्तानुसार प्रतिमाह वेतन/स्टाईफण्ड व अन्य भत्ते अनुमन्य होंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 9 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय बागेश्वर में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते है। एवं अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर-7055775223, 05963220110 पर भी संपर्क कर सकते है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news District Employment Office Bageshwar is organizing employment fair for educated unemployed candidates Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राशन कार्ड धारकों के लिए आखिरी मौका : 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी, वरना निरस्त हो सकती है यूनिट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।  जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में वाल्मीकि शोभायात्रा और वीकेंड पर ट्रैफिक डायवर्जन, 26 अक्टूबर तक बदले रहेंगे कई रूट; घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वहीं, वीकेंड पर पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों और यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को भी […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में छापा मार महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार मामले में संस्कृति लोक कॉलोनी में छापेमारी कर एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3500 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्कृति लोक कॉलोनी की […]

Read More