प्रधानमंत्री मोदी के हल्द्वानी आगमन की तैयारी को जनपद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द ने किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आगामी 24 दिसम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे है। हल्द्वानी कार्यक्रम के स्थल चयन हेतु मंगलवार को जनपद प्रभारी मंत्री/ग्राम्य विकास, उद्योग, गन्ना एवं चीनी मंत्री यतीश्वरानन्द, शहरी विकास, नागरिक खाद्य आपूर्ति एवं संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ एमबी इन्टर कालेज, मिनी स्टेडियम हल्द्वानी, बेरीपडाव केसर शुगर फार्म व अन्तर्राष्टीय स्टेडियम गौलापार का स्थलीय निरीक्षण किया।

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन द्वारा सभी स्थलों का निरीक्षण के उपरान्त अन्तर्राष्टीय स्टेडियम गौलापार को प्रधानमंत्री कार्यक्रम हेतु चयनित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सफर हुआ आसान : लम्बे इंतजार के बाद रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू   

इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री ने अन्तर्राष्टीय स्टेडियम गौलापार मे प्रधानमंत्री के व्यवस्थाओ हेतु सर्किट हाउस मे अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने कहा कि 24 दिसम्बर को प्रधानमंत्री श्री मोदी का हल्द्वानी मे कार्यक्रम तय है जिसमे वे लोकापर्ण व शिलान्यास भी करेगे। उन्होने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे कार्यक्रम स्थल अन्तर्राष्टीय स्टेडियम गौलापार में पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओ के साथ ही पार्किग व्यवस्था सुनिश्चित करें व लेआउट प्लान उपलब्ध करायें।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

आयुक्त कुमाऊ दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के साथ ही अन्तर्राष्टीय स्टेडियम मे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी व्यवस्थायें अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर करना सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण व बैठक दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, महापौर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, विधायक नवीन दुम्का, रामसिह कैडा, प्रदेश महामंत्री सुरेश भटट, संगठन मंत्री अजय कुमार, ज्योति प्रकाश गैरोला, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमन्त द्विवेदी, अनिल कपूर डब्बू, प्रदीप जनौटी, तरूण बंसल, प्रमोद तोलिया, प्रताप बोरा, कमल नयन जोशी, सचिन साह, मनोज साह, साकेत अग्रवाल सहित जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डा0संदीप तिवारी, एमडी कुमाऊ मण्डल विकास निगम नरेन्द्र भण्डारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पुलिस अधीक्षक नगर डा0 जगदीश चन्द्र, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपीडी संगीता आर्या, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, मुख्य अभियन्ता लोनिवि दीपक यादव आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में आज भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार (आज) भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सहसपुर, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीबीआई ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून/काशीपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभु दयाल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का […]

Read More