साइबर ठगों के रडार पर आईएएस-आईपीएस अधिकारी, जानकारी जुटा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कर रहें ठगी का खेल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। आमजन के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी साइबर ठगों के रडार पर हैं। ठग ऐसे अधिकारियों को चिहि्नत कर रहे हैं, जिनके इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ज्यादा प्रशंसक हैं। अधिकारियों की फोटो व जानकारी जुटाकर साइबर ठग उनकी फर्जी फेसबुक, इंस्टाग्राम प्रोफाइल बना रहे हैं। इसके बाद उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर विभिन्न बहाने बनाकर ठगी करते हैं। कुछ दिन पहले साइबर ठगों ने गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई और उनके फेसबुक फ्रेंड को रिक्वेस्ट भेजी थी। हालांकि उन्होंने तत्काल इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने फर्जी प्रोफाइल को बंद कर दिया।इसके अलावा साइबर ठगों ने पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी आशीष चौहान की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसकी सूचना उनके दोस्तों ने दी। इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस से फर्जी प्रोफाइल बंद करवाई। इसी तरह ठगों ने एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह की फर्जी फ्रेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

पूर्व डीजीपी की भी बनाई थी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल

इससे पूर्व साइबर ठगों ने पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। मामला डीजीपी से जुड़ा होने के चलते पुलिस तत्काल हरकत में आई और दबिश देकर राजस्थान से कुछ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था। साइबर ठगों ने कई अन्य अधिकारियों की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई है, लेकिन जानकारी न होने के चलते अधिकारी इसकी शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

इन बातों का भी रखें ध्यान
फेसबुक, इंस्टाग्राम या इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से कोई मित्र अगर आपसे रुपये मांगता है तो एक बार उसे फोन करके पुष्टि जरूर करें। यदि दोस्त का फोन नहीं लग रहा है तो उसके स्वजन से बात करें। हैकर्स उन प्रोफाइल को जल्द हैक कर लेते हैं, जिनका पासवर्ड मोबाइल नंबर या नाम हो। मजबूत पासवर्ड बनाएं, जिसमें अंक, संख्या आदि हो और समय-समय पर इसे बदलते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

साइबर ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम या इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर अधिकारियों के फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं और उनके दोस्तों को मैसेज करते हैं। किसी न किसी बहाने से वह रुपये मांगते हैं। कई लोग ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में जिसके नाम से आप रुपये दे रहे हैं, उसे एक बार फोन जरूर करें, ताकि पुष्टि हो सके। शिकायत मिलती है तो हम तत्काल फर्जी फेसबुक पेज या प्रोफाइल बंद कर देते हैं। – आयुष अग्रवाल, एसएसपी, एसटीएफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cyber thugs dehradun news game of fraud on Facebook and Instagram gathering information they are playing the game of fraud on Facebook and Instagram IAS-IPS officers on the radar of cyber thugs Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More