जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की व्यापक जन-जानकारी सुनिश्चित करने को महानिदेशक सूचना के जिला सूचना अधिकारियों को कड़े निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की व्यापक जन-जानकारी सुनिश्चित करने के लिए महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को पेशेवर दक्षता और सुदृढ़ संचार रणनीति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

सूचना निदेशालय में आयोजित बैठक में तिवारी ने मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समन्वित रूप से कार्य करें और योजनाओं से संबंधित सूचनाओं को स्पष्ट, सटीक और समय पर जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

 

महानिदेशक ने सोशल मीडिया के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया और कहा कि सरकारी कार्यक्रमों, उपलब्धियों, सक्सेस स्टोरीज और जनहित से जुड़े रोचक लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किए जाएं। साथ ही, यह सामग्री पूरी तरह तथ्यात्मक, संतुलित और सकारात्मक हो, तथा किसी भी अपुष्ट जानकारी से बचा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

उन्होंने जिला सूचना कार्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी सरकारी कार्यक्रमों की समयबद्ध कवरेज हो और स्थानीय स्तर पर सकारात्मक संचार माहौल तैयार किया जाए। आपदा और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज के लिए एसओपी तैयार करने, प्रेस सेवा पोर्टल और फिल्म शूटिंग की अनुमति से जुड़े कार्य सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से समयबद्ध संपादित किए जाएं।

तिवारी ने विभाग को आधुनिक संचार आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाने के लिए पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने व रिक्त पदों को भरने के लिए अधियाचन भेजे जाने की जानकारी भी दी। इसके अलावा जिला सूचना कार्यालयों के भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि तलाशने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

 

बैठक में संयुक्त निदेशक के एस चौहान, डॉ नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक रवि बिजारनियां, मनोज श्रीवास्तव सहित सभी जिला सूचना अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Strict instructions to the District Information Officers of the Director General of Information Strict instructions to the District Information Officers of the Director General of Information to ensure wide public awareness of public welfare schemes and programmes uttarakhand news Widespread public awareness of public welfare schemes and programmes उत्तराखण्ड न्यूज जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की व्यापक जन-जानकारी देहरादून न्यूज महानिदेशक सूचना के जिला सूचना अधिकारियों को कड़े निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More