जिलाधिकारी बागेश्वर ने राष्ट्रीय राजमार्ग चौडीकरण कार्य हेतु सर्वे एवं भूमि अधिग्रहण कार्यो की समीक्षा के दौरान कार्य को शीघ्रता से करने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


बागेश्वर। भारत सरकार की महत्वपूर्ण सड़क परियोजना में बैजनाथ-बागेश्वर- बालीघाट- कपकोट-शामा क्वीटी 88 किमी0 राष्ट्रीय राजमार्ग का चौडीकरण कार्य स्वीकृत है, इनके सर्वे एवं भूमि अधिग्रहण कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने ग्रिफ, राजस्व, वन तथा लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दियें कि वे सर्वे कार्य शीघ्रता से करें।उन्होंने कहा सर्वे कार्य हेतु ग्रिफ, राजस्व व वन विभाग, सड़क चौडीकरण हेतु संयुक्त सर्वे कर राजस्व भूमि, वन भूमि व निजी भूमि का चिन्हिकरण करें, ताकि वन भूमि प्रस्ताव शीघ्रता से भेजा जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

कमांडेंट ग्रिफ एमके जैन के बताया कि जनपद बागेश्वर की बैजनाथ-बागेश्वर-बालीघाट- कपकोट- शामा क्वीटी 88 किमी0 राष्ट्रीय राजमार्ग का टू-लेन चौडीकरण कार्य स्वीकृत है, जिसका प्रथम स्टेज बैजनाथ-बागेश्वर तक का संयुक्त सर्वे टीम द्वारा कर लिया गया है। द्वितीय स्टेज बागेश्वर-कपकोट व तृतीय स्टेज कपकोट-रामगंगा पुल के सर्वे हेतु पांच टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने राजस्व व वन विभाग से भी संयुक्त निरीक्षण हेतु टीमें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बागेश्वर, कपकोट व प्रभागीय वनाधिकारी को ग्रिफ को टीमें उपलब्ध कराने के निर्देश दियें, ताकि शीघ्र सर्वे किया जा सकें। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस सड़क हेतु वन विभाग को दियें जाने हेतु क्षतिपूरक भूमि चिन्हित करने के निर्देश दियें।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बगरी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, कपकोट परितोष वर्मा, आफिसर कामांडेंट ग्रिफ रमेश गणपति, सहायक अभियंता लोनिवि कपकोट एससी जोशी, बागेश्वर नवल किशोर, भूमि अध्याप्ति निरीक्षक हरीश चन्द्र पाठक आदि मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More