जिलाधिकारी ने राजस्व एवं नागरिक सेवाओं से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार (आज) कैम्प कार्यालय में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व एवं नागरिक सेवाओं से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही विरासतन, नामांतरण एवं भूमिविवादों से संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
 
जिलाधिकारी ने सभी राजस्व मजिस्ट्रेटों को उनके अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित पुराने वादों का समयपर निस्तारण हेतु नियमित न्यायालय में बैठकर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने न्यायालय कक्ष के बाहर बोर्ड में न्यायाल में बैठने का दिन व तिथि अवश्य ही अंकित करेंगे।
 
जिला अधिकारी ने कहा कि तहसीलों में किसी भी निजी व्यक्ति की दखलंदाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तहसील से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त न हो, प्रशासन का सही संदेश जाए, कहीं पर भी शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि निर्विवाद विरासत नामांतरण एवं अन्य राजस्व प्रकृति के विवादों को प्राथमिकता पर लेते हुए ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा जारी होने वाले प्रमाण पत्रों को निर्धारित समय पर जारी किया जाय। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में राजस्व वादों का निष्पादन समय पर किया जाय।
 
राजस्ववसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत राजस्व वसूली करने सहित अनेक निर्देश विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह संग्रह अमीनों की व्यक्तिगत कार्यकुशलता की समीक्षा भी की जाए। जिन संग्रह अमीनों की वसूली जनपदीय औसत से कम है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए।
 
राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि तीन माह से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें।साथ ही लंबित मजिस्ट्रियल जांचों को भी समय बद्धता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
 
विभिन्न आयोगों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर से इनमें जो भी रिपोर्ट जानी है समय पर भेजी जाय। किसी भी कार्य में निष्क्रियता नहीं दिखनी चाहिए, आयोग को समय से जवाब चला जाय। 
 
आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जनपद में अवैध मदिरा की बिक्री एवं संचरण न हो, आबकारी विभाग प्रभावी ढंग से कार्य करना सुनिश्चित करें। नियमित छापेमारी की कार्यवाही हो। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
 
बैठक में अपर जिला अधिकारी विवेक राय, पुलिस अधीक्षक(नगर) मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेयी सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate gave instructions for quick disposal District Magistrate gave instructions for quick disposal of pending cases related to revenue and civil services District Magistrate Nainital Lalit Mohan Raiyal Haldwani news pending cases related to revenue and civil services uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जिलाधिकारी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल राजस्व एवं नागरिक सेवाओं से जुड़े लंबित मामले हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More