हरिद्वार। आम जनमानस की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही तय करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार की तहसीलों में तैनात पाॅच राजस्व निरीक्षकों का एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि राजस्व परिषद उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा राजस्व निरीक्षण प्रशिक्षण प्राप्त आठ राजस्व उप निरीक्षण (लेखपालों) को राजस्व निरीक्षण के पद पर पदोनन्त किया गया है। जिनमें से तीन राजस्व निरीक्षक को जनपद उद्यमसिंह नगर एवं नैनीताल तैनात गया है पाॅच राजस्व निरीक्षक को जनपद हरिद्वार में तैनात किया गया है। जनपद हरिद्वार की तहसीलों में तैनात राजस्व निरीक्षकों जिसमें अनिल गुप्ता, रमेश चन्द्र को तहसील हरिद्वार से लक्सर, संजय कुमार को तहसील हरिद्वार से भगवानपुर, आदेश कुमार को तहसील रूड़की से हरिद्वार एवं ओमप्रकाश को तहसील भगवानपुर से रूड़की में स्थानांतरित किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी को आदेशित किया गया है कि तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]