लापरवाही पर जिलाधिकारी नैनीताल ने दो अधिकारियों के निलंबन के दिये निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। जिलाधिकारी नैनीताल ने जन शिकायत निवारण दिवस में लापरवाह अफसरों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए डीपीआरओ को उनके निलंबन के निर्देश दिए।

बताते चलें कि शनिवार (आज) रामनगर तहसील में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित हुआ था।  जिसमें फरियादियों द्वारा सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण-पत्र, मुआवजा, आर्थिक सहायता, मोबाइल नेटवर्क, भूमि संबंधित, विभिन्न प्रकार की पेंशन, रोजगार आदि से सम्बन्धित 89 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं/शिकायतों हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें एवं निर्धारित समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें साथ ही कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। इसी दौरान जनता दरबार मे ग्राम पीरुमदार के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सैनी की सरकारी कार्यो मे लापरवाही एवं रामनगर ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा 6 माह से क्षेत्र में कार्य न करने व आम जनता द्वारा अत्यधिक शिकायत होने पर जिलाधिकारी ने दोनों के निलंबन हेतु डीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई आवेदनों का निस्तारण करते हुए उप जिलाधिकारी रामनगर को तत्काल अवैध निर्माण को बंद कराने के निर्देश के साथ सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी '

जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मेयर हाजी मोहमद अकरम, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, निकारी सहायक परियोजना अधिकारी शिल्पी पंत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, वीडियो उमाकांत, तहसीलदार विपिन चंद्र पन्त एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More