बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड में वित्तीय अनियमितता का जिलाधिकारी नैनीताल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल जिले के श्री कैंची धाम तहसील क्षेत्र के गरमपानी स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड में वित्तीय अनियमितता एवं ग्रामीणों की जमा पूंजी न लौटाए जाने की गंभीर शिकायत पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

प्रकरण के अनुसार, समिति के कर्मचारी और मिनी बैंक प्रभारी पटल आनंद सिंह पनौरा पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गरमपानी स्थित ग्रामीण बचत केंद्र में सदस्यों की जमा राशि में वित्तीय अनियमितताएं कीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

 

इस मामले में बचत केंद्र के सदस्यों ने 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को श्जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वारश् कार्यक्रम के तहत महिला सभागार छड़ा खैरना में जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार कोतवाली भवाली में FIR संख्या 0042/25, दिनांक 18.12.2025 को अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में शिकायतकर्ता गोपाल सिंह रौतेला, सचिव, बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड, गरमपानी, विकासखंड बेतालघाट, जनपद नैनीताल हैं, जबकि अन्य शिकायतकर्ताओं में हीरा सिंह, देवेन्द्र सिंह, पूरन सिंह और हरदयाल सिंह भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में आम जनता की मेहनत की कमाई से किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news District Magistrate of Nainital takes swift notice of financial irregularities Multipurpose Primary Agricultural Credit Cooperative Society Limited nainital news orders registration of FIR The District Magistrate of Nainital took swift notice of financial irregularities in the Multipurpose Primary Agricultural Credit Cooperative Society Limited and ordered that an FIR be registered uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड वित्तीय अनियमितता का जिलाधिकारी नैनीताल ने लिया त्वरित संज्ञान

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More