अनियमिताओं पर मंडलायुक्त ने हीरानगर स्थित निर्वाण उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र का लाइसेंस किया निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को हीरानगर स्थित निर्वाण उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनके कारण आयुक्त ने मौके पर ही केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण में पाया गया कि केंद्र में गाइडलाइन के अनुसार केवल नशे के आदी मरीज ही भर्ती होने चाहिए थे, लेकिन कई ऐसे लोग भी भर्ती किए गए जो नशे के आदी नहीं थे।इसके अलावा बिनाअनुमति महिला मरीजों को भी केंद्र में रखा गया, जो स्पष्ट नियम उल्लंघन है।सरकार द्वारा केंद्र को संचालन के लिए बजट उपलब्ध कराने के बावजूद, कुछ मरीजों से अवैध रूप से धनराशि ली गई। मरीजों से लिए गए पैसे का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था।आयुक्त ने गुरुवार सुबह 11 बजे तक सभी दस्तावेज जमा करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

केंद्र में केवल 30 मरीजों के उपचार के लिए शासन से स्वीकृति थी, लेकिन निरीक्षण में 30 से अधिक मरीज उपचाररत पाए गए और उनके नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं थे। नशा मुक्ति केंद्र में मानसिक चिकित्सक, फिजिशियन व मेडिकल ऑफिसर की तैनाती अनिवार्य होती है। लेकिन हीरानगर केंद्र में केवल मानसिक चिकित्सक तैनात थे और वह भी नियमित रूप से उपस्थित नहीं थे। कर्मचारियों द्वारा मरीजों को औषधि लिखना भी नियमों के खिलाफ पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

निरीक्षण के दौरान मरीजों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य मूल दस्तावेज केंद्र में रखे गए पाए गए। आयुक्त ने कहा कि मरीज केंद्र छोड़ने के बाद उनके दस्तावेज रखना कानूनी अपराध है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

आयुक्त ने केंद्र संचालक को चेतावनी दी कि सरकार द्वारा निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है और मरीजों से धनराशि लेना अपराध है। उन्होंने क्षेत्र में अन्य नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित जांच करने और 15 दिनों का सीसीटीवी डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्वेता भंडारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Divisional Commissioner cancels license of Nirvana Eradication and Rehabilitation Centre located in Hiranagar due to irregularities Divisional Commissioner's action on irregularities in de-addiction centre Haldwani news license of Nirvana Eradication and Rehabilitation Centre located in Hiranagar cancelled uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नशा मुक्ति केन्द्र में अनियमिताओं पर मंडलायुक्त का एक्शन हल्द्वानी न्यूज हीरानगर स्थित निर्वाण उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र का लाइसेंस किया निरस्त

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More