अज्ञान के अंधेरों से ज्ञान के उजालों की ओर बढ़ने का संदेश देता है दिवाली पर्व- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -



खबर सच है संवाददाता

कामां। पूज्य गुरुदेव श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने दीपावली पर्व के अवसर पर जिला भरतपुर राजस्थान स्थित श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बाह्य प्रकाश के साथ साथ ज्ञान के आलोक से अपने अंतर को भी अलौकिक करने की कोशिश करें तो बच जाएंगें ठोकरों से। बाह्य जगत में सूर्य चंद्रादि प्रकाश करते हैं लेकिन अंतर जीवन में संतवाणी प्रकाश करती है। दीपावली के अवसर पर घर की सफाई के साथ-साथ विकारों, विकृतियों, बुराइयों को दूर करके घट की सफाई करें तो सुख शांति के अधिकारी बनेंगे। कुमति को त्याग कर सुमति के पथ का अनुसरण करें। जहां सुमति होती है वहां सुख संपत्ति आती है, जहां कुमति होती है वहां विपत्तियां मंडराने लगती हैं। जब मित्र शत्रु तथा शत्रु मित्रवत लगने लगे तो समझो कुमति उजागर हो रही है। जो हमारे विनाश का कारण बनेगी। सद्गुरु से प्राप्त प्रभु नाम जप कर व कल्याण में मार्ग पर चलने से व्यक्ति अवश्य ही भवसागर से पार उतर सकता है। दृढ़ विश्वास पूर्वक परमात्मा का नाम, रोगों की अचूक औषधि है।

उन्होंने कहा कि दीपावली में मात्र लक्ष्मी की पूजा ही नहीं साथ ही बुद्धि व विद्या के विधाता गणेश की तथा लक्ष्मी पति नारायण श्री हरि की भी उपासना करें।  परमात्मा से विमुख होकर भी धन, ऐश्वर्या, पद, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त कर सकते हैं, परंतु वह हमारे सुख का नहीं दुख का कारण बनेंगे। विषय सुख प्रारंभ में अमृतुल्य चाहे लगे परंतु परिणाम में विष ही छोड़ जाते हैं। मानव शरीर पाकर प्रभु को छोड़कर मात्र विषयों में मन को लगाना हीरो को छोड़कर कांच के टुकड़े बटोरने जैसी अबोध बालक की सी क्रिया है। परमात्मा की शरण में ही सच्चा सुख व आनंद प्राप्त हो सकता है। 

महाराज श्री ने भक्तों एवं समस्त देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के इस पावन पर्व पर चायनीज उत्पादों का बहिष्कार करें। अपने समाज के ही भाई बहनों के द्वारा निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को ही खरीदें। हमारी प्राथमिकता मिट्टी के दीये जलाकर दीवाली मनाने की हो, ना कि चाइनीस लाइटों व दीयों की। जिससे कि मिट्टी के बर्तन बनाने वाले हमारे समाज के कुम्हार भाइयों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो। व वे भी दीवाली खुशीपूर्वक मनाते हुए अपने परिवार का ठीक से पालन पोषण कर सकें। देश की संस्कृति के अनुरूप पर्व भी मनाया जाएगा व हमारे पवित्र राष्ट्र की ओर बुरी नजर रखने वाले चीन पर हम आर्थिक नुकसान का प्रहार भी कर सकते हैं। बाजार में चाइनीस वस्तुओं की भरमार है। दिखने में आकर्षक लगने वाली मूल्य में सस्ती होने के कारण लोग इन्हें खरीदने के लिए आकर्षित हो जाते हैं। स्वदेशी को बढ़ावा देने से जहां एक ओर समाज के एक वर्ग को आर्थिक लाभ होगा वहीं दूसरी ओर राष्ट्र की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। देश का पैसा देश में ही रहेगा। दूसरे देश में नहीं जाएगा। दीपावली के साथ-साथ आगे भविष्य में भी स्वदेशी वस्तुओं को ही खरीदने की प्राथमिकता रखें। दीवाली पर चाइनीज वस्तुओं का करें बहिष्कार। 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

अपने दिव्य प्रवचनों से उन्होंने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध व  भावविभोर कर दिया। दूरदराज से काफी संख्या में भक्तजन पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के अलावा मौसम विभाग निदेशक राजेन्द्र प्रसाद उनियाल, पूर्व कलेक्टर जी.पी शुक्ला, सर्वेश सैनी, प्रदीप गोयल, भगवत कटारा, डा० मयंक शर्मा, रिलायंस के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट विनोद जुनेजा, डा० साहिल आदि अन्य अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Diwali festival gives the message of moving from the darkness of ignorance to the light of knowledge - Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More